महाराष्ट्र: सरकारी योजना के प्रचार में सामने आई लापता पिता की तस्वीर, बेटा पहुंचा पुलिस के पास

Maharashtra News: मामला महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से जुड़ा हुआ है। योजना के सरकारी विज्ञापन पर छपी एक तस्वीर को लेकर एक व्यक्ति ने दावा किया है कि वह उसके पिता हैं, जो तीन साल से लापता हैं। व्यक्ति ने पुणे पुलिस के समक्ष प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।

Maharashtra News: महाराष्ट्र से एक अलग तरह का मामला सामने आया है। यहां सरकारी योजना के प्रचार के लिए जारी विज्ञापन में एक बेटे को अपने लापता पिता की तस्वीर दिख गई। इसके बाद बेटा अपने पिता को खोजते हुए पुलिस के पास पहुंचा है। मामला महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस योजना के सरकारी पोस्टर को सत्तारूढ़ शिवसेना ने अपने सोशल मीडिया मंच पर साझा किया है। इसके बाद एक व्यक्ति ने पुणे पुलिस से संपर्क कर दावा किया है कि पोस्टर में दिख रहा व्यक्ति उसका पिता है जो तीन साल से लापता है।

Police

लापता पिता की तस्वीर सामने आने के बाद बेटे ने दर्ज कराई प्राथमिकी।

शिक्रापुर निवासी भरत ताम्बे ने कहा कि पुलिस और राज्य सरकार को इंस्टाग्राम पर जारी विज्ञापन की विस्तृत जांच करनी चाहिए और पता लगाना चाहिए कि किन परिस्थितियों में उनके पिता 68 वर्षीय ज्ञानेश्वर तात्बे की तस्वीर खींची गई ताकि उनका पता लगाकर परिवार से मिलाया जा सके।

End of Feed