बदल रहा है भारतीय मानसून का स्वरूप, लेकिन क्यों, मुंबई में कैसे हुआ इतना बुरा हाल?

El Nino Indian Monsoon Impact: जलवायु विशेषज्ञों का बड़ा खुलासा है अल नीनो और जलवायु परिवर्तन के डेडली कॉम्बिनेशन से बदल रहा है भारतीय मानसून का स्वरूप। जानें मुंबई में क्यों आ रही है आफत की बारिश?

Mumbai Floods Climate Change: जलवायु विशेषज्ञों का कहना है कि 'अल नीनो' और जलवायु परिवर्तन को अलग-अलग कर नहीं देखा जा सकता क्योंकि एक के चलते बारिश में देरी होती है जबकि दूसरा उसकी विभीषिका को बढ़ाता है। प्रशांत महासागर में तेजी से मजबूत हो रहे अल नीनो के कारण मानसून के आगमन में देरी हुई और जून महीने के दौरान बारिश सामान्य से कम रही। इसके चलते महीने के अंत तक भारत में वर्षा की कमी 40 प्रतिशत तक पहुंच गई थी।

मुंबई में बाढ़, क्यों जलवायु परिवर्तन के कारण बदल रहा है भारतीय मानसून का स्वरूप?

मुंबई में बाढ़, क्यों जलवायु परिवर्तन के कारण बदल रहा है भारतीय मानसून का स्वरूप?

हालांकि, कुछ ही दिनों में स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। जून के अंत तक मानसून के सक्रिय चरण में प्रवेश करते ही मुंबई और भारत के पश्चिमी तट के बड़े हिस्से में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया। विशेषज्ञों का कहना है कि नयी वास्तविकता यह है कि जलवायु परिवर्तन भारतीय मानसून में मूलभूत बदलाव ला रहा है।

End of Feed