महाराष्ट्र निकाय चुनाव: महायुति की आंधी में साफ हुआ MVA, पीएम मोदी बोले- विकास के साथ मजबूती से खड़े हैं लोग

Maharashtra Local Body Polls: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (NDA) को बंपर जीत हासिल हुई है। 288 सीटों (246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों) के रिजल्ट में महायुति को 207 सीटों पर जीत मिली। रविवार रात तक स्टेट इलेक्शन कमीशन ने फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए। गठबंधन में भाजपा 117 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 53 सीटें, NCP अजित को 37 सीटें मिलीं। वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन 44 सीटों तक सीमित रहा।

Maharashtra Local Body Polls: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति गठबंधन के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए इसे जन-केंद्रित विकास की नीति पर जनता के भरोसे का प्रमाण बताया। एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा और महायुति को मिला समर्थन इस बात को दर्शाता है कि महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है।

maharashtra election 1

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति गठबंधन का शानदार प्रदर्शन रहा।(फोटो सोर्स: PTI)

उन्होंने राज्य की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार हर नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करती रहेगी। साथ ही, उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी और गठबंधन कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की सराहना की।

End of Feed