Mutton Shops: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे की हिंदुओं से अपील, 'हिंदू की दुकानों' से ही खरीदें 'मीट', मल्हार सर्टिफिकेशन की शुरूआत

Maharashtra Hindu only Mutton Shops: इस पहल की घोषणा करते हुए, महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे ने हिंदुओं से आग्रह किया कि वे उन दुकानों से मटन न खरीदें, जिनके पास मल्हार सर्टिफिकेशन नहीं है।

Maharashtra Hindu only Mutton Shops: भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने सोमवार को हलाल और झटका मांस का मुद्दा उठाया है। साथ ही उन्होंने हिंदुओं से अपील की है कि वे केवल हिंदू की ही दुकानों से मीट खरीदें, क्योंकि उन्हें वहां मिलावट नहीं मिलेगी। नितेश राणे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'आज हमने महाराष्ट्र में हिंदू समुदाय के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस अवसर पर मल्हार सर्टिफिकेशन डॉट कॉम का शुभारंभ किया गया। मल्हार प्रमाणीकरण के माध्यम से, हमें अपनी मटन दुकानें खोलने की सुविधा मिलेगी, जो 100 प्रतिशत हिंदू बहुल होंगी और उन्हें बेचने वाला व्यक्ति भी हिंदू होगा। मांस (Meat) में कहीं भी कोई मिलावट नहीं पाई जाएगी।'

Maharashtra Hindu only Mutton Shops

मंत्री नितेश राणे ने सोमवार को हलाल और झटका मांस का मुद्दा उठाया है

उन्होंने पोस्ट में आगे कहा, 'इस अवसर पर मैं आपसे अपील करता हूं कि जितना संभव हो सके मल्हार प्रमाणीकरण का उपयोग करें और वास्तव में उन जगहों से मटन न खरीदें जहां मल्हार प्रमाणीकरण उपलब्ध नहीं है। इन प्रयासों से निश्चित रूप से हिंदू समुदाय के युवा आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे।'

End of Feed