बिहार के बाद अब महाराष्ट्र सरकार भी वापस लेगी स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान दर्ज मामले; CM फडणवीस ने दिए आदेश

नीट पेपर लीक के विरोध में महाराष्ट्र में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों और युवाओं को महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। उन्होंने महाराष्ट्र में स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल लोगों पर दर्ज केस वापस लेने के आदेश दे दिए हैं। इस बाबत महाराष्ट्र गृह मंत्रालय को भी निर्देशित कर दिया गया है।

devendra fadnavis

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार,महाराष्ट्र में छात्र आंदोलनों के दौरान दर्ज अधिकांश मामले मामूली उल्लंघनों से जुड़े हैं। राज्य में अन्य राज्यों की तुलना में अपेक्षाकृत कम मामले दर्ज हुए और किसी भी छात्र पर गंभीर आपराधिक आरोप नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में सरकार इन मामलों को वापस लेने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

End of Feed