सरपंच हत्या मामले पर आया सीएम फडणवीस का रिएक्शन, बोले- किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

CM Fadnavis says On Santosh Deshmukh Murder Case: सरपंच हत्या मामले पर फडणवीस ने कहा है कि वो 'गुंडा राज' बर्दाश्त नहीं करेंगे, इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। वाल्मीक कराड द्वारा उनके खिलाफ राजनीतिक रूप से प्रेरित कार्रवाई के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘संतोष देशमुख के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए... यह मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।’’

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को चेतावनी दी कि बीड में ‘गुंडा राज’ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। फडणवीस ने कहा कि उन्होंने देशमुख के भाई से टेलीफोन पर बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि मामले में न्याय होगा। पुलिस ने बताया कि बीड के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का नौ दिसंबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। सरपंच की हत्या कथित तौर पर इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने कुछ लोगों द्वारा बीड जिले में एक पवन ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली किए जाने की कोशिश का विरोध किया था।

CM Fadnavis says On Santosh Deshmukh Murder Case

सीएम फडणवीस ने सरपंच हत्या मामले पर दी प्रतिक्रिया।

सरपंच हत्या मामले पर आया सीएम फडणवीस का बयान

संतोष देशमुख हत्याकांड पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हम किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ेंगे, हम उन्हें ढूंढ निकालेंगे। आज मैंने संतोष देशमुख के भाई से फोन पर चर्चा की। मैंने उन्हें यह आश्वासन दिया है कि पुलिस जो भी दोषी है, उसे ढूंढ निकालेगी और जब तक उन्हें फांसी नहीं हो जाती, तब तक कार्रवाई करेगी। पुलिस सबूतों के आधार पर कार्रवाई करेगी। जिनके खिलाफ सबूत हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मैं इस मामले में हो रही राजनीति में शामिल नहीं होना चाहता। मैंने पहले भी कहा है कि आपके पास जिसके खिलाफ सबूत हैं, हमें दीजिए। संतोष देशमुख के हत्यारे को सजा दिलाना मेरे लिए महत्वपूर्ण है। हमारी भूमिका स्पष्ट है, मुझे संतोष देशमुख को न्याय दिलाना है।"

End of Feed