Maharashtra Civic Poll Results Update: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में नंबर वन बनी BJP, एमवीए पर भारी पड़ी महायुति

इस चुनाव में 264 नगर अध्यक्ष के लिए चार हजार से ज़्यादा और कॉर्पोरेटर पोस्ट के लिए करीब 50 हज़ार उम्मीदवार मैदान में हैं।

Maharashtra Civic Poll Results Live Update: महाराष्ट्र भर में 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्यों के पदों के लिए हुए चुनावों के लिए मतों की गिनती जारी है। मतगणना राज्य भर के केंद्रों पर सुबह 10 बजे शुरू हुई। राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि 2 दिसंबर को हुए 263 स्थानीय निकायों के चुनावों में 67.3 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि शनिवार को 23 स्थानीय निकायों में हुए चुनावों के दूसरे चरण में 47.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जानिए नतीजों का अपडेट

maharashtr poll

महाराष्ट्र निकाय चुनाव परिणाम

महाराष्ट्र नगर पंचायत और नगर परिषद के परिणाम/रुझान 288/288

महायुति: 218

भारतीय जनता पार्टी: 127

शिवसेना: 54

एनसीपी: 37

MVA: 47

शिवसेना UBT: 09

एनसीपी SP: 07

कांग्रेस: 31

अन्य: 23

महायुति में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही..तो वही महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस सबसे आगे है।

शिंदखेड़/धुले जिला

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी विधायक जयकुमार रावल को अपने ही चुनाव क्षेत्र में झटका लगा है। शिंदखेड़ा नगर पंचायत चुनाव में मेयर पद (नगराध्यक्ष) के लिए NCP (अजित) की उम्मीदवार कलावती माली 780 वोटों से जीत गई हैं। कलावती ने BJP की रजनी अनिल वानखेड़े को हराया।

End of Feed