महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ पुलिस और सरकारी अधिकारियों से की अपील, संजय राउत के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 15, 2023, 07:11 AM IST

राउत ने संवाददाता सम्मेलन में सरकारी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से इस अवैध सरकार के अवैध आदेशों का पालन नहीं करने की अपील की थी।

Sanjay Raut: महाराष्ट्र के नासिक शहर में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत के खिलाफ राज्य के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से अवैध राज्य सरकार के अवैध आदेशों का पालन नहीं करने की अपील शिवसेना नेता पर भारी पड़ गई है। इसे लेकर रविवार को उनके खिलाफा मामला दर्ज किया गया है।

Sanjay Raut

संजय राउत के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

राज्यसभा सदस्य और शिवसेना के प्रवक्ता राउत ने ये टिप्पणी 12 मई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा महाराष्ट्र में शिवसेना से संबंधित मामले पर अपना फैसला सुनाए जाने के एक दिन बाद की थी। राउत ने संवाददाता सम्मेलन में सरकारी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से इस अवैध सरकार के अवैध आदेशों का पालन नहीं करने की अपील की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि मौजूदा एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार अगले तीन महीनों में गिर जाएगी।

End of Feed