तेजस्वी के आवास पर 6 घंटे चली महागठबंधन की बैठक, CM चेहरे और सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर हुई बात; बड़ी बातें

Bihar Elections 2025: बिहार में महागठबंधन के घटक दलों ने शनिवार को पटना में एक लंबी बैठक की, जिसमें अन्य मुद्दों के अलावा इस वर्ष के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा हुई। महागठबंधन की बैठक में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी और तीन वाम दलों के नेता शामिल हुए।

Bihar Elections 2025: बिहार में महागठबंधन के घटक दलों ने शनिवार को पटना में एक लंबी बैठक की, जिसमें अन्य मुद्दों के अलावा इस वर्ष के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा हुई। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आवास पर यह बैठक करीब छह घंटे तक चली।

Tejashwi Yadav

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (फोटो साभार :@yadavtejashwi)

तेजस्वी ने क्या कुछ कहा?

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हां, सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई है। लेकिन मैं अभी और विवरण नहीं दे सकता। विचार-विमर्श एक आंतरिक मामला है और जब चीजें अंतिम रूप ले लेंगी, तो हम इसे सार्वजनिक कर देंगे। उनके महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार होने की संभावना है।

End of Feed