Mahadev App Scam: मुंबई, भोपाल, कोलकाता में ED ने ताबड़तोड़ छापे मार जब्त किए 417 करोड़, जानिए पूरा मामला

  • Agency by: IANS
  • Updated Sep 15, 2023, 03:12 PM IST

Mahadev App Scam: ईडी ने कहा कि उसके द्वारा एकत्र किए गए डिजिटल सबूतों से पता चला कि योगेश पोपट की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी - आर -1 इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को हवाला के जरिए 112 करोड़ रुपये दिए गए थे और 42 करोड़ रुपये की होटल बुकिंग एईडी में नकद में भुगतान करके की गई थी।

Mahadev App Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन जुआ ऐप महादेव बुक मनी लॉन्ड्रिंग मामले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को कहा कि उसने कोलकाता, भोपाल, मुंबई में तलाशी के बाद 417 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। वित्तीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि ईडी ने हाल ही में कोलकाता, भोपाल, मुंबई आदि शहरों में महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ व्यापक तलाशी ली और बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सबूत हासिल किए और 417 करोड़ रुपये के आय को फ्रीज या जब्त कर लिया है।

ed

महादेव एप घोटाले मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

जांच में क्या आया सामने

एजेंसी ने कहा कि मामले की जांच से पता चला है कि छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल महादेव ऑनलाइन बुक के मुख्य प्रवर्तक हैं और दुबई से संचालन कर रहे हैं। इसमें कहा गया है कि महादेव ऑनलाइन बुक संयुक्त अरब अमीरात में एक केंद्रीय प्रधान कार्यालय से चलाया जाता है और अपने ज्ञात सहयोगियों को 70 से 30 प्रतिशत लाभ अनुपात पर "पैनल या शाखाओं" की फ्रेंचाइजी देकर संचालित होता है।

End of Feed