Maha Shivratri: महाशिवरात्रि पर देशभर में शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, सूरत में दिखा भगवान शिव का अनोखा रूप

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2024, 08:10 PM IST

Shivratri News: देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिवालयों में भक्तों के भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच सूरत में अनोखे तरीके से शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के शिवलिंग को बनाया गया। यहां 37 फीट ऊंचा रुद्राक्ष का शिवलिंग बनाया गया है। शिवलिंग पर 11111 किलो पुष्प वर्ष की गई।

Surat News: महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को पूजा करने के लिए दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कई जगहों पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है और शिवालयों में भक्तों के भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच सूरत में अनोखे तरीके से शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के शिवलिंग को बनाया गया।

Maha Shivratri

महाशिवरात्रि।

शिवलिंग पर की गई 11111 किलो पुष्पवर्षा

सूरत में शिवरात्रि के पर्व पर दक्षिण गुजरात के सबसे बड़े शिवलिंग का निर्माण किया गया। 37 फीट ऊंचा रुद्राक्ष का शिवलिंग बनाया गया है और इस शिवलिंग पर शिवरात्रि के दिन हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई है। शिवलिंग पर 11111 किलो पुष्पवर्षा की गई।

End of Feed