आज हो सकता है मध्य प्रदेश के सीएम के नाम का ऐलान, BJP विधायकों की बैठक में लगेगी मुहर

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 11, 2023, 10:41 AM IST

Madhya Pradesh CM Name: इस बार भाजपा ने चौहान को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश किए बिना विधानसभा चुनाव लड़ा। चौहान चार बार के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 2005, 2008, 2013 और 2020 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Madhya Pradesh BJP Meeting: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक आज विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठक करेंगे। भाजपा ने 17 नवंबर को हुए चुनाव में 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीटें जीतकर मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी, जबकि कांग्रेस 66 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही। भाजपा ने चुनाव में मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर किसी को पेश नहीं किया था और एक तरह से पूरा प्रचार अभियान प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर टिका था। लेकिन प्रचंड बहुमत के बावजूद पार्टी अब तक सीएम का नाम तय नहीं कर सकी है। इसे लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही है जिनमें केंद्र में मंत्रिपद छोड़ चुके नेताओं के नाम प्रमुखता से शामिल हैं।

BJP

मध्य प्रदेश पर बीजेपी का मंथन

शाम 4 बजे होगी बैठक

एक विधायक ने कहा कि बैठक सोमवार शाम चार बजे शुरू होने की उम्मीद है और शाम सात बजे तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है। पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के सुबह भोपाल पहुंचने की उम्मीद है। केंद्रीय पर्यवेक्षकों में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के प्रमुख के. लक्ष्मण और सचिव आशा लाकड़ा शामिल हैं। इस बार भाजपा ने चौहान को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश किए बिना विधानसभा चुनाव लड़ा। चौहान चार बार के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 2005, 2008, 2013 और 2020 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

End of Feed