MP Cabinet: मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, 28 मंत्री हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 25, 2023, 11:53 AM IST

आज होने वाले केबिनेट विस्तार के बाद मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के सदस्यों की अधिकतम संख्या मुख्यमंत्री समेत 35 हो सकती है।

Madhya Pradesh Cabinet: मध्य प्रदेश में आज कैबिनेट विस्तार किया जाएगा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नए मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार को किया जाएगा। यादव ने रविवार शाम को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा कि नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर साढ़े तीन बजे होगा। बहरहाल, उन्होंने मंत्रिमंडल के नए सदस्यों की संख्या जैसी जानकारियां देने से इनकार कर दिया। सीएम यादव की अगुवाई वाले मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री - राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा हैं।

Mohan Yadav

मोहन यादव

मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या 35 हो सकती है

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के सदस्यों की अधिकतम संख्या मुख्यमंत्री समेत 35 हो सकती है। सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद हमारी दोहरे इंजन वाली सरकार उनके और जे पी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी। राज भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 163 और कांग्रेस ने 66 सीटें जीती थीं। यादव के अलावा शुक्ला और देवड़ा ने 13 दिसंबर को पद की शपथ ली थी।

End of Feed