Madhya Pradesh CM: 'मैं सीएम की रेस में नहीं' ये क्या बोले शिवराज सिंह चौहान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2023, 11:57 PM IST

Shivraj Singh Madhya Pradesh CM: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिली है और पार्टी मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया में लगी हुई है। इसी बीच मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कर दिया है कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने एक वीडियो जारी करते हुए साफ किया है कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं। उनके इस बयान ने सियासी तौर पर हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा है कि मैं सीएम की रेस में नहीं हूं, मैं न पहले सीएम पद का दावेदार था, न अब हूं। मैं सिर्फ पार्टी का कार्यकर्ता हूं और पार्टी जो भी पद या जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा।

इस वीडियो में शिवराज सिंह चौहान ने अपना नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया और कहा है कि जो भी काम दिया जाएगा उसे अच्छी तरह से किया जाएगा। राज्य की विधानसभा चुनाव में 230 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 163 सीटों पर जीती है और कांग्रेस 66 सीटों पर सिमट गई है।

End of Feed