NITI आयोग को मिला नया CEO, जानिए कौन हैं अनुराग जैन

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, जैन की नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी।

Anurag Jain: मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने बुधवार को मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, जैन की नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

anurag jain

अनुराग जैन

आदेश में कहा गया है कि वे नीति आयोग के सीईओ के रूप में अपनी स्वीकृत सेवा विस्तार अवधि पूरी होने तक और उसके बाद कुल दो वर्ष की अवधि तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, कार्य करेंगे। इसमें आगे कहा गया है कि उनकी नियुक्ति उन्हीं शर्तों और नियमों पर होगी जो उनके पूर्ववर्ती पर लागू थे। भारत सरकार के मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने इस नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

End of Feed