LPG Crisis: 'एलपीजी को लेकर अभी भी हालात चिंताजनक', ऑनलाइन बुकिंग पर केंद्र सरकार ने फिर दे दिया बड़ा बयान;जानें क्या-क्या कहा?

मध्यपूर्व में ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच टकराव के बीच भारत में उपजे ऊर्जा संकट पर केंद्र सरकार ने ताजा अपडेट जारी किया है। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि LPG के संबंध में स्थिति अभी भी चिंताजनक है, लेकिन किसी भी LPG वितरक पर कमी नहीं है।

मध्यपूर्व में ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच टकराव को लेकर ऊर्जा क्षेत्र में भारी अनिश्चितता जारी है। भारत में भी पेट्रोल और डीजल को लेकर तो राहत है, लेकिन एलपीजी गैस का भारी संकट देखा जा रहा है। इस बीच, केंद्र सरकार ने एलपीजी की बुकिंग और उपलब्धता को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने एलपीजी संकट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एलपीजी को लेकर हालात पहले से थोड़ा बेहतर हुए हैं, हालांकि अभी पूरी तरह से सुधरे नहीं है।

LPG Crisis

LPG Crisis: भारत में कैसे हैं ताजा अपडेट

हालात अभी भी चिंताजनक

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि LPG के संबंध में स्थिति अभी भी चिंताजनक है। किसी भी LPG वितरक पर कमी नहीं है। इसके अलावा सिलेंडर का वितरण सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पहले की तरह ही हो रही है। ऑनलाइन बुकिंग में बहुत सुधार हुआ है। लगभग 94% बुकिंग ऑनलाइन ही हो रही है।

End of Feed