बंगाल की खाड़ी में निम्न-दबाव सक्रिय, चक्रवाती तूफान की संभावना; IMD का अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के निकट विकसित निम्न-दबाव क्षेत्रों को लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने सतर्कता जारी की है। यह प्रणाली 24 नवंबर तक डिप्रेशन में बदल सकती है और आगे चलकर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकती है। तमिलनाडु और पुदुचेरी में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Bay of Bengal Low Pressure System: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिक डॉ. संजीव द्विवेदी ने रविवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न-दबाव क्षेत्र विकसित हुआ है, जो 24 नवंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के निकट डिप्रेशन में बदल सकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगी और संभावना है कि यह आगे चलकर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकती है।

Low-Pressure System May Develop into Cyclonic Storm (Photo: Twitter - IMD) (1)

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न-दबाव सेचक्रवाती तूफान की संभावना (फोटो: ट्विटर - IMD)

डॉ. द्विवेदी ने यह भी बताया कि मलक्का जलडमरूमध्य और आस-पास के अंडमान क्षेत्र में एक और निम्न-दबाव क्षेत्र सक्रिय है, जो 24 नवंबर तक दक्षिण अंडमान सागर में डिप्रेशन में बदलने की संभावना रखता है और इसी दिशा में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले सात दिनों तक ओड़िशा में मौसम शुष्क रहेगा और वहां कोई चक्रवाती प्रभाव नहीं होगा। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न-दबाव क्षेत्र मजबूत होकर अच्छी तरह से चिन्हित हो गया है और भविष्य में यह चक्रवाती तूफान में विकसित हो सकता है, हालांकि तटीय क्षेत्रों में इसके पहुंचने का कोई साफ पूर्वानुमान नहीं है।

End of Feed