खास है सचिन-सीमा गुलाम हैदर की प्रेमगाथा, काठमांडू में शादी, भारत में गिरफ्तारी और अब रिहाई

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jul 9, 2023, 08:30 AM IST

Sachin Meena Seema Ghulam Haider Love Story:सीमा गुलाम हैदर का कहना है कि वो अब हिंदू है, उसके चारों बच्चे सचिन को ही अपना बाबा मानते हैं।

Sachin Meena Seema Ghulam Haider Love Story: सीमा गुलाम हैदर और सचिन मीना अब गौतमबुद्धनगर के लुक्सर जेल से आजाद हो चुके हैं। सीमा की पहचान पहले पाकिस्तान की थी लेकिन अब वो खुद को हिंदुस्तानी बताती है, वहीं सचिन मीना, गौतमबुद्धनगर के रबुपुरा इलाके का रहने वाला है। यह कहानी खास इसलिए है क्योंकि पबजी के जरिए दोनों मिलते हैं, चैट बॉक्स में आवाज एक दूसरे को पसंद आती है और एक होने का फैसला करते हैं। लेकिन अड़चन पहचान और मुल्क की होती है। सीमा गुलाम हैदर जो चार बच्चों की मां है उसे फिल्म गदर की याद आती है और वो किसी तरह से भारत आने का फैसला करती है। भारत आने से पहले वो नेपाल के काठमांडू पहुंचती है, वहीं सुनील पहुंचता औक पशुपति नाथ मंदिर में शादी रचा लेते हैं। कुछ दिन वहां रुकने के बाद सीमा और सचिन दोनों गौतमबुद्ध नगर आते हैं लेकिन कानून के फंदे में फंस दोनों की गिरफ्तारी होती है। सीमा की ,गिरफ्तारी इस आधार पर होती है क्योंकि उसके पास वीजा नहीं होता है और सचिन की गिरफ्तारी अवैध तरीके से शरण देने के आरोप में होती है। हालांकि जमानत पर दोनों अब जेल से बाहर हो चुके हैं।

Sachin Meena, Seema Haider

पाकिस्तान की रहने वाली है सीमा गुलाम हैदर

4 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी

4 जुलाई को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने हैदर को अपने चार बच्चों - जिनकी उम्र सात साल से कम थी - के साथ नेपाल के रास्ते बिना वीजा के अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया, जबकि मीना और उसके पिता को अवैध अप्रवासियों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।हैदर, मीना, उसके चार बच्चे और मीना के पिता, मां और पांच भाई-बहन सुबह 10 बजे घर पहुंचे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के सीमा ने कहा कि वो सचिन के बिना नहीं रह सकती क्योंकि वह उसके पति हैं उसने उनके धर्म और संस्कृति को अपना मान लिया है और अपने चार बच्चों के नाम बदल दिए हैं, जो सचिन को 'बाबा' कहते हैं। सचिन के माता-पिता ने भी मुझे स्वीकार कर लिया है और उनकी सभी सांस्कृतिक प्रथाओं को अपना लिया है और उनके साथ रहना जारी रखूंगी।

End of Feed