तेज प्रताप यादव के सपने में आए राम जी, बोले- 'ई सब ढोंग कर रहा है, हम उस दिन अइबे न करेंगे'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2024, 08:36 PM IST

Tej Pratap Yadav: बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि भगवान राम उनकी सपने में आए थे। उन्होंने कहा है कि "ई सब ढोंग कर रहा है, हम उस दिन अइबे नहीं करेंगे।"

Tej Pratap Yadav: अयोध्या में नवनिर्मिम राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां तेज हैं। 22 जनवरी को राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। हालांकि, दूसरी तरफ इस मंदिर को लेकर राजनीति अपने चरम पर है। विपक्ष का आरोप है कि राम मंदिर का उद्घाटन भाजपा, आरएसएस और मोदी सरकार का एजेंडा है। अब आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव का बयान सामने आया है।

Tej Pratap yadav

तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव के सपने में खुद भगवान राम आए हैं। उन्होंने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि भगवान राम उनकी सपने में आए थे। उन्होंने कहा है कि "ई सब ढोंग कर रहा है, हम उस दिन अइबे नहीं करेंगे।" तेज प्रताप यादव ने इस दौरान भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जब चुनाव आता है तो मंदिर आगे आ जाता है, चुनाव खत्म होते ही मंदिर को पूछा नहीं जाता है।

End of Feed