केरल और वायनाड मेरे लिए घर जैसे हैं, बोले राहुल गांधी, 2024 चुनाव के लिए दिया संकेत

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2023, 01:21 PM IST

एआईसीसी महासचिव और केरल के प्रभारी तारिक अनवर ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर से वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेतों के बीच, बुधवार को कहा कि यह राज्य और उनका संसदीय क्षेत्र उनके लिए घर की तरह हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में छह महीने से भी कम समय बचा है। राहुल ने कहा कि केरल और वायनाड आना उनके लिए कोई काम नहीं है। वायनाड से कांग्रेस सांसद ने कहा, मैं इसे मेरे परिवार के पास वापस आने और मेरे दोस्तों से मुलाकात की तरह देखता हूं। जितना मैं केरल और वायनाड आता हूं, उतना ही मुझे लगता है कि यह मेरा घर है। उन्होंने यहां मुस्लिम लीग के दिवंगत नेता पी सीथी हाजी पर एक पुस्तक का विमोचन करने के बाद यह बात कही।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी

राहुल गांधी फिर से वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे : तारिक अनवर

एआईसीसी महासचिव और केरल के प्रभारी तारिक अनवर ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर से वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने एक प्रमुख टीवी चैनल से बात करते हुए यह घोषणा की। अनवर ने कहा, बिल्कुल.. वह वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। उन्हें वायनाड के लोगों से बहुत लगाव है। यह पूछे जाने पर कि क्या गांधी उत्तर भारत से दूसरी सीट से चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने कहा, मुझे ऐसा नहीं लगता, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता होने के नाते यह उन्हें तय करना है।

End of Feed