बांग्लादेश शपथ ग्रहण: तारिक रहमान की ताजपोशी में मोदी की जगह कौन? सस्पेंस खत्म, सामने आ गया नाम

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो भारत दौरे पर आ रहे हैं, और 17 फरवरी को ही मुंबई में पीएम मोदी की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) के साथ पूर्व निर्धारित उच्चस्तरीय बैठक तय है। यह बैठक भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों, रक्षा सहयोग, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर केंद्रित बताई जा रही है। ऐसे में पहले से तय बैठक के बीच में पीएम के लिए किसी अन्य देश का दौरा करना संभव नहीं है।

बांग्लादेश में लंबी चली राजनीतिक अस्थिरता के बाद अब नई सरकार बनने जा रही है। 2024 में शेख हसीना को पद से अपदस्थ करने के बाद हाल ही में हुए आम चुनावों में बीएनपी ने भारी बहुमत से सत्ता में 20 साल बाद वापसी की है। जिसके बाद अब 17 फरवरी को उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें शामिल होने के लिए बांग्लादेश की तरफ से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया था। हालांकि पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। ऐसे में वहां भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक वरिष्ठ नेता और एक शीर्ष नौकरशाह को भेजा जाएगा।

तारिक रहमान, पीएम मोदी।

तारिक रहमान, पीएम मोदी।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिसरी 17 फरवरी को तारिक रहमान के बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

End of Feed