लोकसभा में बदला राजनीतिक समीकरण, शिवसेना UBT के बागी सांसदों के विलय को स्पीकर की हरी झंडी, TMC के 20 सांसदों के बैठने की व्यवस्था भी बदली

संसद में शिवसेना यूबीटी के छह और टीएमसी के 20 सांसदों को लेकर लंबे समय से चल रही राजनीतिक खींचतान के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के बागी सांसदों के अलग दल में शामिल होने को आधिकारिक मान्यता दे दी है। इसके साथ ही लोकसभा सचिवालय ने संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी है।

लंबी चली सियासी खींचतान के बाद लोकसभा स्पीकर ने शिवसेना यूबीटी के बागी सांसदों के अलग दल में शामिल होने को आधिकारिक मान्यता दे दी है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शिवसेना यूबीटी के छह सांसदों को शिवसेना शिंदे गुट में विलय को औपचारिक मान्यता दे दी है। इस बाबत लोक सभा सचिवालय ने सूचना भी जारी कर दी है। वहीं, टीएमसी से अलग हुए 20 सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की व्यवस्था की भी स्वीकृति दे दी गई है।

TMC और शिवसेना UBT के बागी सांसदों के विलय को स्पीकर की हरी झंडी

TMC और शिवसेना UBT के बागी सांसदों के विलय को स्पीकर की हरी झंडी

लोकसभा में टीएमसी सांसदों को मिलेगी अलग पहचान

स्पीकर के फैसले के बाद टीएमसी से अलग हुए 20 सांसद अब लोकसभा में एनसीपीआई के नाम से अलग दल के रूप में बैठेंगे। इससे सदन में इन सांसदों की राजनीतिक पहचान आधिकारिक तौर पर बदल गई है। लंबे समय से इस मुद्दे पर निर्णय का इंतजार किया जा रहा था।

End of Feed