'INDIA' के दावे बरकरार, पर रिस्क लेने को नहीं कोई तैयार! सनातन से सुरक्षा तक घेरती रहेगी BJP, समझें- सियासी प्लान

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 10, 2023, 07:37 AM IST

Lok Sabha Elections 2024: चुनावी विश्लेषकों और जानकारों की मानें तो विपक्षी गठबंधन को लेकर भाजपा की रणनीति बिल्कुल साफ है। भले ही विपक्षी गठबंधन में एकता नजर आए या न आए, उनके बीच आपस में टकराव नजर आए, लेकिन भाजपा के निशाने पर पूरा विपक्षी गठबंधन रहेगा।

Lok Sabha Elections 2024: साल 2024 के आम चुनाव (लोकसभा इलेक्शन) से पहले विपक्षी गठजोड़ इंडिया के फुलप्रूफ दावे बरकरार हैं। भले ही सारे दलों में सीट शेयरिंग पर फिलहाल बात न बनी हो, मगर सभी एक होने की बात का दावा करते नजर आए हैं। शनिवार (नौ दिसंबर, 2023) को समाजवादी पार्टी (सपा चीफ) अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के साथ रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने इस दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए वह सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।

india bloc

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

यूपी के पूर्व सीएम के मुताबिक, पहले दिन से ही सपा का लक्ष्य भाजपा का मुकाबला करना रहा है। भाजपा को हराने के लिए सभी लोगों का सम्मान करते हुए और उनका साथ लेते हुए वह आगे बढ़ेंगे। इस बीच, उनके सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बताया कि वह इंडिया गठबंधन और अखिलेश के साथ हैं। वह विपक्षी दलों को साथ लेकर चलेंगे।

End of Feed