2014, 2019 के बाद अब 2024 फतह पर नजर! BJP यूं नए साल का करेगी आगाज, मंथन-मिशन से जुड़ा रेडी है प्लान

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2023, 11:23 AM IST

Lok Sabha Elections 2024: चूंकि, अभी तक चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। बीजेपी ने पार्टी के सभी राज्य प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और महासचिवों को सात जनवरी से पहले लोकसभा योजना बैठक आयोजित करने को कहा है। इन बैठकों की डिटेल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजने का भी निर्देश दिया है।

Lok Sabha Elections 2024: साल 2014 और साल 2019 के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अब वर्ष 2024 के आम चुनावों को फतह करने पर नजर है। भगवा दल इस बार के लोकसभा चुनाव में जीत के साथ अपनी तीसरी बार प्रचंड विजय के मिशन पर है। यही वजह है कि वह अपने न्यू ईयर पर किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहती है।

narendra modi in ayodhya

यूपी के अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल)

भगवा दल देश भर में 'लोकसभा योजना' पर मंथन के साथ नए साल की शुरुआत करेगाष सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट में बताया गया कि भाजपा इस साल जनवरी के पहले हफ्ते में देश भर में 'लोकसभा योजना बैठक' आयोजित करने जा रही है, जिसका मकसद आगामी संसदीय चुनावों से पहले अपनी तैयारियों को लेकर पार्टी में विचार-विमर्श करना है।

End of Feed