Loksabha Election Schedule 2024: मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल की आज भाजपा में शामिल हो गई। वो ऐसे समय में बीजेपी में शामिल हुई हैं जब कुछ ही देर में चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव-2024 की घोषणा कर सकता है। भाजपा में शामिल होने पर अनुराधा पौडवाल ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं उस पार्टी में शामिल हो रही हूं जिसका सनातन (धर्म) से गहरा संबंध है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आज भाजपा में शामिल हो रही हूं।
मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने थामा बीजेपी का हाथ
बता दें, अनुराधा पौडवाल ने अप्रैल 2022 में लाउडस्पीकर पर होने वाली अजान पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि मैंने देश-विदेश में कई जगहों पर घूमी हूं लेकिन ऐसा कहीं और होते हुए नहीं देखा, जैसा कि भारत) में होता है। भारत में इसे जबरदस्ती का बढ़ावा मिलता है। मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर अजान चलाई जाती है, जिसकी वजह से बाकी लोग भी स्पीकर चलाते हैं। बता दें कि अनुराधा पौडवाल ऐसे समय में बीजेपी में शामिल हुई हैं, जब देशभर में लोकसभा चुनावों की तैयारी चल रही है। चुनाव आयोग आज दोपहर बाद लोकसभा चुनाव की तिथियों का ऐलान करने वाला है।
