PM मोदी ने बताया-किन मुद्दों पर होगा लोकसभा चुनाव, मंत्रियों को दिए निर्देश, क्या-क्या करें, 7 प्वाइंट में समझें

लोकसभा चुनाव ज्यों ज्यों नजदीक आ रहे हैं। सियासी दलों में हलचलें तेज होती जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने मंत्रियों को निर्देश दे किया है कि अगला चुनाव वंचित शोषित गरीब पिछड़ों पर होगा। इसलिए उनपर फोकस करते हुए काम करें।

लोकसभा चुनाव होने में अब करीब 11 महीने हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) एक्शन में आ गए हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी साल में सभी मंत्रियों को खास निर्देश दिए हैं। गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। सरकारी योजनाओं में गरीब और मिडिल क्लास पर फोकस करने के लिए कहा गया है। साथ ही प्रधानमंत्री ने ये भी कहा है कि सभी सांसद और मंत्री अपने संसदीय क्षेत्रों में लोगों के बीच छोटी बैठकें और सेमिनार करें।

पीएम नरेंद्र मोदी का मंत्रियों को निर्देश

  1. अपने अपने क्षेत्र में गरीब शोषित वंचित वर्ग और पिछड़े वर्ग के लोगों पर विशेष ध्यान दें।
  2. पीएम ने कहा कि अगला चुनाव वंचित शोषित गरीब पिछड़ों पर होगा।
  3. अपने मंत्रालय की सरकारी योजनाओं में गरीब और मिडिल क्लास को फोकस करते हुए काम करें।
  4. पीएम ने मंत्रियों को कहा कि अपने संसदीय क्षेत्रों में पिछड़े वर्ग को फोकस करते हुए काम करिए कि कैसे उनका जीवन संवार सकते हैं।
  5. साथ ही कहा कि संसदीय क्षेत्र में पिछड़े वर्ग और कमजोर वर्ग के लोगों के बीच में जाईए, छोटी-छोटी बैठकें करें, छोटे छोटे सेमिनार करें।
  6. पीएम मोदी ने ये भी कहा कि चुनावी साल है इसीलिए ऐसी योजना बनाएं जो सीधे मध्यमवर्ग ,गरीब शोषित वंचित और पिछडो से जुड़ा हो जो लोगों को सीधे कनेक्ट कर सके।
  7. पीएम ने मंत्रियों को नसीहत दी की अपने मंत्रालय में प्रोग्रेसिव और क्रिएटीव सोच से काम करें।

लोकसभा 2024 की प्लानिंग के लिए मोदी सरकार और BJP संगठन में बड़े बदलाव के आसार हैं। पीएम आवास पर देर रात तक मैराथन बैठक चली। अमित शाह, जेपी नड्डा और बीएल संतोष भी मौजूद रहे।

End of Feed