99 साल के हुए लालकृष्ण आडवाणी, BJP मुख्यालय में पूजा-पाठ और हवन कर मनाया गया जन्मदिन

लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मदिन पर दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में पूजा और हवन का आयोजन हुआ। पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन नवीन समेत कई नेताओं ने उनके राजनीतिक योगदान को याद किया।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन के मौके पर रविवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूजा-पाठ और हवन किया गया। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हवन में हिस्सा लिया और पार्टी के नेताओं ने आडवाणी को याद करते हुए उनके लंबे राजनीतिक सफर और देश के लिए किए गए कामों की सराहना की।

lk advani 99th birthday bjp headquarters havan pm modi tribute

बीजेपी मुख्यालय में पूजा-पाठ और हवन करते भाजपा नेता (X/@ANI)

8 नवंबर 1927 को हुआ था जन्म

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को हुआ था। रविवार को वह 99 साल के हो गए और अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर गए। इस खास मौके पर BJP मुख्यालय में उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कार्यक्रम रखा गया। इसमें उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

End of Feed