West Bengal Dhupguri By-Election Result 2023: बंगाल उपचुनाव: धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर तृणमूल की जीत
बंगाल उपचुनाव: धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर तृणमूल की जीत
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के निर्मल चंद्र रॉय ने 4,000 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के तापसी रॉय को हराया। तीसरे स्थान पर कांग्रेस समर्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय रहे। मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह आठ बजे प्रारंभ हुई। इस उपचुनाव में 78 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।टीएमसी को 2931 वोटों की बढ़त
सातवें राउंड में टीएमसी को 2931 वोटों की बढ़त TMC:72440BJP: 69509कांटे की टक्कर
धूपगुड़ी चुनाव में कांटे की टक्कर चल रही है। टीएमसी उत्तरी बंगाल में अपनी छाप छोड़ने के लिए संघर्ष कर रही है। चौथे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद टीएमसी 360 वोटों से आगे चल रही है। हालांकि पहले के रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे थे।Dhupguri By-Election Result 2023 LIVE: बिष्णु पद रे के निधन से खाली हुई थी सीट
एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया, ‘मतगणना सुबह आठ बजे प्रारंभ हुई। मतगणना स्थल के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बिष्णु पद रे के निधन से धूपगुड़ी सीट रिक्त हुई थी। राज्य की सत्तारुढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कॉलेज के प्राध्यापक निर्मल चंद्र रॉय को चुनाव में उतारा है, भाजपा ने 2021 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में मारे गए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान की पत्नी तापसी रॉय को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने लोकगायक ईश्वर चंद्र रॉय को मैदान में उतारा है, कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया है।Dhupguri By-Election Result 2023 LIVE: भारी सुरक्षा के बीच काउंटिंग
एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया, ‘मतगणना सुबह आठ बजे प्रारंभ हुई। मतगणना स्थल के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बिष्णु पद रे के निधन से धूपगुड़ी सीट रिक्त हुई थी। राज्य की सत्तारुढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कॉलेज के प्राध्यापक निर्मल चंद्र रॉय को चुनाव में उतारा है, भाजपा ने 2021 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में मारे गए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान की पत्नी तापसी रॉय को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने लोकगायक ईश्वर चंद्र रॉय को मैदान में उतारा है, कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया है।Dhupguri By-Election Result 2023 LIVE: जलपाईगुड़ी द्वितीय परिसर में हो रही काउंटिंग
धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह आठ बजे प्रारंभ हुई। उपचुनाव पांच सितंबर को हुआ था और उसमें 78 प्रतिशत वोट पड़े थे। मतगणना नार्थ बंगाल विश्वविद्यालय के जलपाईगुड़ी द्वितीय परिसर में हो रही है।Dhupguri By-Election Result 2023 LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटिंग जारी
घूपगुड़ी सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वोटों की गिनती पहले बैलेट पेपर से हो रही है। इसके बाद मतों की गणना इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से शुरू होगी। शुरुआत में इस सीट पर रुझान आएंगे और धीरे-धीरे ये रुझान नतीजे में तब्दील होंगे। इस सीट पर मुख्य मुकाबला टीएमसी और भाजपा उम्मीदवार के बीच है।धूपगुड़ी सीट : मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा
Dhupguri By-Election Result 2023 LIVE: वोटों की गिनती शुरू
धूपगुड़ी सीट पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और टीएमसी उम्मीदवार के बीच है। पहले बैलेट पेपर की गिनती हो रही है।Dhupguri By-Election Result 2023 LIVE: धूपगुड़ी में 50 प्रतिशत राजबंशी
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित धूपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 प्रतिशत राजबंशी और 15 प्रतिशत अल्पसंख्यक आबादी है। भाजपा ने 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में यह सीट तृणमूल से छीन ली थी। इस सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतगणना आठ सितंबर को होगी।Dhupguri By-Election Result 2023 LIVE: ‘इंडिया’ की पहली चुनावी परीक्षा
इन उपचुनावों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की पहली चुनावी परीक्षा कहा जा रहा है।Dhupguri By-Election Result 2023 LIVE: 71 संवेदनशील मतदान केंद्र
अधिकारी के मुताबिक, धुपगुड़ी में 260 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए, जिनमें से 71 की पहचान संवेदनशील के रूप में की गई। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 प्रतिशत राजबंशी और 15 प्रतिशत अल्पसंख्यक आबादी रहती है। भाजपा ने 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी से यह सीट छीन ली थी।Dhupguri By-Election Result 2023 LIVE: धुपगुड़ी सीट पर 75.82 फीसदी वोट पड़े
निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया, ‘शाम पांच बजे तक 75.82 फीसदी वोट पड़े। मतदान के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल मौजूद हैं।’उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं।Dhupguri By-Election Result 2023 LIVE: रॉय कांग्रेस-वामदल गठबंधन के उम्मीदवार
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के ईश्वर चंद्र रॉय कांग्रेस-वामदल गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पेशे से शिक्षक निर्मल चंद्र रॉय को टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कुछ साल पहले कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की पत्नी तापसी रॉय को अपना उम्मीदवार बनाया है।Dhupguri By-Election Result 2023 LIVE: रॉय ने बरोघरिया ग्राम पंचायत में वोट डाला
कांग्रेस-वामदल गठबंधन के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय ने बरोघरिया ग्राम पंचायत में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला जबकि तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल चंद्र रॉय ने झार आल्टा ग्राम पंचायत स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।Dhupguri By-Election Result 2023 LIVE: भाजपा प्रत्याशी तापसी ने वोट डाला
भाजपा प्रत्याशी तापसी रॉय ने गडोंग ग्राम पंचायत के केयट में कामत प्राथमिक विद्यालय में वोट डाला। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित धूपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 प्रतिशत राजबंशी और 15 प्रतिशत अल्पसंख्यक आबादी है। भाजपा ने 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में यह सीट तृणमूल से छीन ली थी।Dhupguri By-Election Result 2023 LIVE: 2.6 लाख से अधिक मतदाता मतदान के पात्र
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धुपगुड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि धुपगुड़ी उपचुनाव में 2.6 लाख से अधिक मतदाता मतदान के पात्र हैं।VIDEO: 'एक नई उम्मीद जगी...', सेंट्रल हॉल में राहुल गांधी ने नेहरू को किया याद; पढ़कर सुनाया ऐतिहासिक भाषण
'लोकतंत्र में अधिकारों की रक्षा जरूरी, आत्मविश्वास वाली सत्ता असहमति का करती है सम्मान', थरूर का मोदी सरकार पर तंज
'देश में लग चुका है अघोषित आपातकाल', प्रोटेस्ट से पहले CJP का आरोप- Gen Z से डरी केंद्र सरकार
विपक्षी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, राहुल बोले- हमारी बात सुनी गई, दिल से धन्यवाद
CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर रोक, 24 घंटे तक रहेगी पाबंदी; छावनी में तब्दील हुई राजधानी
© 2026 Times Horizon Private Limited
