राजस्थान में मिला लिथियम का खजाना, चीन का एकाधिकार होगा खत्म, बदल सकती है देश की तकदीर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 9, 2023, 01:35 PM IST

जीएसआई और खनन अधिकारियों ने दावा किया है कि इन भंडारों में मौजूद लिथियम की मात्रा भारत की कुल मांग का 80 प्रतिशत पूरा कर सकती है।

Lithium Reserves Found In Rajasthan: लिथियम भंडार के मामले में भारत के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। राजस्थान के डेगाना (नागौर) में एक नया लिथियम भडार खोजा गया है, जिसकी क्षमता मौजूदा जम्मू और कश्मीर भंडार से अधिक है। राजस्थान सरकार के अधिकारियों का हवाला देते हुए आईएएनएस ने ये जानकारी दी है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने दावा किया है कि नए खोजे गए भंडार जम्मू और कश्मीर में मौजूद भंडार से बड़े हैं। जीएसआई और खनन अधिकारियों ने दावा किया है कि इन भंडारों में मौजूद लिथियम की मात्रा भारत की कुल मांग का 80 प्रतिशत पूरा कर सकती है। इन भंडारों की खोज लिथियम के लिए चीन पर भारत की निर्भरता को कम करने में मदद कर सकती है।

Lithium Reserves in Rajasthan

राजस्थान में मिला लिथियम का भंडार

भारत लिथियम के लिए चीन पर निर्भर

End of Feed