Bihar Liquor: 'बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से नाकाम, युवा हो रहे बर्बाद', पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का बड़ा आरोप-Video

Liquor Ban in Bihar: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि शराबबंदी को लागू करने का तरीका गलत है। सरकार के पास इस नीति को सही तरीके से संभालने का प्रबंधन नहीं है।

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी को लेकर बहस फिर से गरमा गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरीय नेता आरके सिंह ने एक बार फिर चौंकाने वाला बयान दिया है। एक सभा में उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून को हटा देना चाहिए। इससे नौजवान बर्बाद हो रहे हैं। आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष समेत पुलिस ही शराब बेचवा रही है।

लोगों की समस्या सुनने के क्रम में सभा मंच से ही आरके सिंह ने मोबाइल पर एक अभियंता को हड़काया और कहा कि सुनने में आ रहा है कि आप कुछ विधायकों के कहने पर टेंडर मैनेज कर रहे हैं। तो सुन लीजिए, हम जेल भेज देंगे।

End of Feed