देश

Bihar News: शराब को लेकर PK का तंज, कहा- नीतीश हो गए अहंकारी, कहते हैं 'जो पिएगा वो मरेगा'

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 21, 2023, 11:48 PM IST

प्रशांत किशोर ने बिहार के लोगों से सवालिया लहजे में कहा कि आखिर ऐसे लोगों को वोट देते है तो इसका सबसे बड़ा गुनाहगार यहां की जनता है। नेता तो अपनी कुर्सी के लिए वोट मांग रहा है, जनता की क्या मजबूरी है।

Image

बिहार में शराब को लेकर Pk का तंज

बिहार के सीतामढ़ी और गोपालगंज में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौत के बाद सियासत शुरू हो गई है। इसी बीच चर्चित चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कहा कि सीएम नीतीश कुमार को इस बात का अहंकार हो गया है कि हम यहां से हट ही नहीं सकते।

उन्होंने कहा कि शराब से लोगों के घर उजड़ रहे हैं और सीएम कहते हैं कि जो पिएगा वो मरेगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे आदमी को बिहार के लोग अगर वोट देते हैं, तो गलती नीतीश कुमार की नहीं है, बिहार की जनता की है।

बिहार धरती में मात्र ऐसा राज्य है, जहां 10 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो जाए और राज्य का मुखिया नीतीश कुमार इतना अहंकारी है कि देखने तक नहीं गए।

End of Article