देश

Bulldozers Action Video: 'नागपुर हिंसा' के मास्टरमाइंड फहीम खान के घर चला बुलडोजर, भड़काऊ भाषण देकर लोगों को उकसाया था

Maharashtra Bulldozers Action: नागपुर में दंगों के मुख्य आरोपी फहीम खान का आज तोड़ा गया फहीम पर नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड होने का आरोप है और वह पुलिस हिरासत में है।

Image

नागपुर हिंसा' के मास्टरमाइंड फहीम खान के घर चला बुलडोजर

Maharashtra Bulldozers Action: नागपुर में दंगों के मुख्य आरोपी फहीम खान का घर आज तोड़ा (fahim khan nagpur) गया, नागपुर महानगर पालिका ने नोटिस देकर अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया था वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्रवाई की दिशा में संकेत दिए थे, इस बारे में 24 मार्च को कार्रवाई की गई।

गौर हो कि औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर हुए प्रदर्शन के बीच नागपुर में हिंसा हुई थी, अब हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का डंडा चला है, बता दें कि फहीम के ऊपर आरोप है कि वह नागपुर दंगों के मास्टरमाइंड हैं और फिलहाल वह पुलिस हिरासत में हैं।फहीम माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) का नागपुर शहर अध्यक्ष है।

बताते हैं कि नगर निगम ने उसे खुद से अवैध निर्माण हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया था, जो पूरा हो गया है, फहीम खान ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था वहीं बता दें कि 17 मार्च को हुए दंगों के बाद शहर में लगा कर्फ्यू अब हटा लिया गया है।

औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था

बता दें कि औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था महाराष्ट्र के नागपुर के महाल में दो गुटों के बीच विवाद के बाद हिंसा भड़क गई थी। 'छावा' फिल्म कुछ समय पहले रिलीज हुई थी, जिसके बाद औरंगजेब का मुद्दा गरमा गया, सीएम फडणवीस ने भी कुछ दिन पहले औरंगजेब की कब्र हटाने की बात कही थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article