दिल्लीवासियों को जल्द गर्मी से मिलेगी राहत, राजस्थान में झमाझम बारिश, जानें बाकी राज्यों का हाल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 16, 2023, 12:31 PM IST

​मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के अनुसार, उत्तर और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों के अगले पांच दिनों तक लू की चपेट में रहने की उम्मीद है, जबकि उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में भारी वर्षा जारी रहेगी।

Weather Update: दिल्लीवासियों को अगले कुछ दिनों में चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव में राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुजरात तट पर चक्रवाती तूफान की लैंडफॉल प्रक्रिया गुरुवार शाम को शुरू हुई। निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि दिल्ली में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण हल्की बारिश होने की उम्मीद है। शहर में 18 और 19 जून को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के अनुसार, उत्तर और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों के अगले पांच दिनों तक लू की चपेट में रहने की उम्मीद है, जबकि चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में भारी वर्षा जारी रहेगी।

End of Feed