लेफ्टिनेंट कर्नल एस नट्ट का निधन: आतंकवादी हमले में हुए थे घायल, 2015 से थे कोमा में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2023, 11:10 PM IST

Lieutenant Colonel KBS Natt passes away: सैन्य अधिकारी नट्ट नवंबर, 2015 में मुठभेड़ के समय प्रादेशिक सेना की 160 इंफैंट्री बटालियन में तैनात थे। वह कुपवाड़ा में मनिगाह के घने जंगलों में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान की अगुवाई कर रहे थे। उसी दौरान वह घायल हो गये थे।

Lieutenant Colonel KBS Natt passes away: जम्मू कश्मीर में नवंबर 2015 में एक आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान गोली लगने से घायल हुए प्रादेशिक सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल का जालंधर के एक अस्पताल में निधन हो गया जो उस समय से ही कोमा में थे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पटहिर्री गैरिसन ने आज लेफ्टिनेंट कर्नल के एस नट्ट को श्रद्धांजलि दी। कुपवाड़ा टेरियर्स के अधिकारियों एवं जवानों ने अपने युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया और उनके बलिदान के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा। दिवंगत नट्ट का मंगलवार को जालंधर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Lieutenant Colonel KBS Natt

लेफ्टिनेंट कर्नल एस नट्ट का निधन

अधिकारियों के मुताबिक नट्ट नवंबर, 2015 में मुठभेड़ के समय प्रादेशिक सेना की 160 इंफैंट्री बटालियन में तैनात थे। वह कुपवाड़ा में मनिगाह के घने जंगलों में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान की अगुवाई कर रहे थे। उसी दौरान वह घायल हो गये थे। एक अधिकारी ने कहा, तलाशी के दौरान अधिकारी (नट्ट) अपनी पार्टी के साथ आतंकवादियों के ठिकाने की ओर बढ़े। अचानक एक फिदायीन ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। लेकिन अपनी सुरक्षा की परवाह किये बगैर वह आतंकवादियों की ठिकाने की ओर बढ़ते रहे और उन्होंने उसका सफाया कर दिया।

End of Feed