लालू परिवार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, लैंड फॉर जॉब स्कैम में आरोप तय करने पर आज आ सकता है कोर्ट का फैसला

सीबीआई ने मामले में आरोपी व्यक्तियों की स्थिति के बारे में एक सत्यापन रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें कहा गया था कि उसकी चार्जशीट में नामजद 103 आरोपियों में से पांच की मौत हो गई है। जांच एजेंसी ने कथित घोटाले के सिलसिले में लालू यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।

Lalu Prasad Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली की एक अदालत शुक्रवार को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव एवं उनके परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों से जुड़े कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाले में आरोप तय करने पर अपना फैसला सुना सकती है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने 19 दिसंबर को लालू यादव एवं अन्य के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से द्वारा दायर मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि ‘आरोप तय करने पर आदेश नौ जनवरी को सुबह 10:30 बजे सुनाया जाएगा।’

lalu Yadav

लालू यादव पर नौकरी के बदले जमीन लेने का आरोप। तस्वीर-PTI

जांच एजेंसी ने दायर की है चार्जशीट

सुनवाई के दौरान, सीबीआई ने मामले में आरोपी व्यक्तियों की स्थिति के बारे में एक सत्यापन रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें कहा गया था कि उसकी चार्जशीट में नामजद 103 आरोपियों में से पांच की मौत हो गई है। जांच एजेंसी ने कथित घोटाले के सिलसिले में लालू यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।

End of Feed