RJD अध्यक्ष पर चुनाव के लिए लालू यादव ने दाखिल किया नामांकन, BJP ने बताया 'पारिवारिक समारोह'

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह पार्टी की राज्य परिषद की बैठक में प्रसाद ने आरजेडी कार्यकर्ताओं से तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ आगामी विधानसभा चुनावों में उतरने का आह्वान किया था।

Lalu Yadav Files nomination: राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को पार्टी के शीर्ष पद पर फिर से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। लगभग तीन दशक पहले इसकी स्थापना के बाद से वे पार्टी के अध्यक्ष हैं। 78 वर्षीय लालू प्रसाद उम्र और कई बीमारियों के कारण कमजोर हो गए हैं। वे अपने छोटे बेटे और उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव और पत्नी राबड़ी देवी के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे। राबड़ी देवी अपने पति के बाद बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

Lalu nomination

आरजेडी अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव ने भरा नामांकन

लालू की झलक पाने के लिए कार्यकर्ता रहे बेताब

बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता नेता की एक झलक पाने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। तेजस्वी ने कहा कि लालू जी के कार्यकाल पूरा करने और एक और कार्यकाल के लिए तैयार होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। हमें विश्वास है कि उनका नेतृत्व हमें आने वाले दिनों में जीत की ओर ले जाएगा।

End of Feed