लखीमपुर खीरी हिंसा: केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 पर आरोप तय, 4 किसान और 1 पत्रकार की हुई थी हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2022, 09:22 PM IST

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में अक्टूबर 2021 में तिकोनिया में हुई हिंसा के मामले में जिले की एक अदालत में मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश): लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मंगलवार को एक अदालत ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा और 13 अन्य के खिलाफ आरोप तय किए। मिश्रा इस मामले में मुख्य आरोपी हैं और उन पर 3 अक्टूबर, 2021 को लखीमपुर खीरी में चार किसानों और एक पत्रकार की हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने को बताया कि अपर जिला न्यायाधीश सुनील कुमार वर्मा की अदालत में तिकोनिया कांड मामले में आशीष मिश्रा समेत 14 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप तय किए गए। त्रिपाठी ने बताया कि जिन अभियुक्तों पर आरोप तय हुए हैं उनमें आशीष मिश्रा के साथ-साथ अंकित दास, नंदन सिंह बिष्ट, लतीफ काले, सत्यम उर्फ सत्य प्रकाश त्रिपाठी, शेखर भारती, सुमित जायसवाल, आशीष पांडे, लवकुश राणा, शिशुपाल, उल्लास कुमार उर्फ मोहित त्रिवेदी, रिंकू राणा, वीरेंद्र शुक्ला और धर्मेंद्र बंजारा शामिल हैं।

End of Feed