LAHDC Election Result: अब तक के नतीजों ने चौंकाया, कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कायम किया दबदबा, जीतीं 19 सीटें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 8, 2023, 07:54 PM IST

LAHDC Election Result: लद्दाख पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद (LAHDC) कारगिल की 26 सीटों पर चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 19 सीटों पर कब्जा जमा लिया है, इसके अलावा भाजपा ने 2 सीटें अपने नाम की है।

LAHDC Election Result: लद्दाख पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद (LAHDC) कारगिल की 26 सीटों पर चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के दौरान सामने आ रहे नतीजों ने चौंका दिया है। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने यहां अपना दबदबा कायम किया है। अब तक के चुनाव परिणाम के अनुसार, दोनों पार्टियों ने मिलकर 19 सीटों पर कब्जा जमा लिया है, इसके अलावा भाजपा ने 2 सीटें अपने नाम की है। वहीं एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई है।

LAHDC Election Result

बता दें, 30 सदस्यीय काउंसिल की 26 सीटों पर 4 अक्टूबर को चुनाव हुए थे। इसमें 77.61 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 95,388 में से 74,026 मतदाताओं ने वोट किया था। चुनाव में भाजपा के 17, कांग्रेस के 21, नेशन कॉन्फ्रेंस के 17 और आप के चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इन चुनावों में 26 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी।

End of Feed