लद्दाख: भारत-चीन बॉर्डर पर रात में पहुंचे अनुराग ठाकुर, 15000 फीट की ऊंचाई पर ITBP के जवानों से मिले, बढ़ाया हौसला

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 13, 2023, 09:05 AM IST

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने लद्दाख का दौरा किया। उन्होंने भारत-चीन सीमा पर 15000 फीट की ऊंचाई पर ITBP जवानों से मुलाकात की और उनका जोश बढ़ाया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने लद्दाख दौरा किया। उन्होंने बुधवार रात लेह में भारत-चीन सीमा पर 15000 फीट की ऊंचाई पर सीमा की रक्षा कर रहे ITBP जवानों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। उन्होंने जवानों के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए और उनका जोश बढ़ाया। सूचना और प्रसारण मंत्री ने सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कर्मियों के साथ-साथ भारत-चीन सीमा के पास चुमुर क्षेत्र में स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। ठाकुर ने कहा कि लद्दाख के लोगों को बाहरी प्रभावों के बारे में चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि सरकार ने सीमाओं की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए हैं। लेह से 211 किलोमीटर दूर करजोक गांव में आईटीबीपी कर्मियों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भारत को एक मजबूत और बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। मजबूत (रक्षा) बलों को एक मजबूत सरकार का समर्थन प्राप्त है और इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है।

anurag thakur ladakh Visit, india china border, itbp jawan

चीन बॉर्डर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री ने सुरक्षा बलों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि उनकी दृढ़ता के कारण देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सशस्त्र बलों के तीनों अंगों को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। न्होंने यह भी कहा कि देश की भलाई के लिए काम करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। रक्षा उपकरण निर्माण पर बात करते हुए कुर ने कहा कि पहले देश आयात पर निर्भर था।लेकिन आत्मनिर्भर भारत हल के तहत क्षा क्षेत्र में 400 से अधिक वस्तुओं का निर्माण स्वदेशी रूप से किया जाता है। न्होंने कहा कि पिछले वर्ष 1 लाख करोड़ रुपएके रक्षा उपकरणों का निर्माण और 16,000 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ। बड़ी उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा उपकरण निर्माण में नवीनतम तकनीकों के उपयोग ने विदेशी कंपनियों का ध्यान इसके साथ जुड़ने के लिए आकर्षित किया है।

End of Feed