केंद्रीय मंत्री मुरुगन का मोदी कैबिनेट से इस्तीफा, राज्यसभा की सीट भी छोड़ी, बोले-अब तमिलनाडु में झोंकेंगे ताकत

केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन ने मंत्री पद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।

सूचना और प्रसारण तथा संसदीय मामलों के राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने अपने मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया है। मुरुगन ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। दिहाड़ी मजदूरों के बेटे के तौर पर शुरुआत करके केंद्रीय मंत्रिपरिषद तक पहुंचना सौभाग्य रहा है।

l murugan resign from modi cabinet

केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया (फाइल फोटो)

मुरुगन ने कहा कि अब वह जमीनी स्तर पर लौटना चाहते हैं, कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होना चाहते हैं और 2029 लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित करना चाहते हैं। उन्होंने लिखा - राष्ट्र सर्वोपरि, पार्टी उसके बाद, स्वयं सबसे अंत में।

End of Feed