'लव-जिहाद का मामला नहीं, मेरे पति...', महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी रचाकर क्या-क्या कहा?

Monalisa Marriage: पिछले साल महाकुंभ के दौरान चर्चा में आईं मोनालिसा भोसले ने एक मुस्लिम युवक से शादी करने की बात स्वीकार की है। उन्होंने साफ कहा कि यह उनकी अपनी पसंद से हुआ विवाह है और इसे हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न किया गया। उन्होंने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि यह ‘लव जिहाद’ का मामला है। मोनालिसा और उनके पति ने कहा कि शादी के बाद किसी ने भी धर्म परिवर्तन नहीं किया और दोनों सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

Monalisa Marriage: पिछले साल प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आई मोनालिसा भोसले ने बृहस्पतिवार को कहा कि यहां एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ उसकी शादी उसकी पसंद से तथा हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है।

monalisa

मोनालिसा भोसले ने बृहस्पतिवार को मुस्लिम बॉयफ्रेंड से रचाई शादी।

उन्होंने इस आरोप का खंडन किया कि यह ’लव-जिहाद’ का मामला है। मध्यप्रदेश की रहने वाली मोनालिसा भोसले ने कहा कि न तो उन्होंने और न ही उनके पति ने अपना धर्म बदला है।

End of Feed