Kulgam Attack: 15 सेकेंड में 30 राउंड फायरिंग... बाइक सवार आतंकियों ने CRPF जवानों को कैसे बनाया निशाना? देखें खौफनाक वीडियो

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के मीर बाजार में बाइक सवार दो आतंकियों ने CRPF की जांच चौकी पर हमला कर दिया। इस दौरान महज 15 सेकेंड में 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई, जिसमें तीन जवान घायल हो गए। हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Kulgam Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को मोटरसाइकिल सवार दो आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की जांच चौकी पर गोलीबारी की जिसमें तीन जवान घायल हो गये और इनमें से एक की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने फरार हुए हमलावरों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है।

KULGAM ATTACK

कुलगाम आतंकी हमला में 3 सीआरपीएफ जवान घायल। AI IMAGE

अधिकारियों ने बताया कि यह हमला अपराह्न लगभग दो बजकर 15 मिनट पर मीर बाजार के निकट हुआ, जो यहां से लगभग 75 किलोमीटर दूर है और कड़ी सुरक्षा वाले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से केवल एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रिपोर्ट के मुताबिक, महज 15 सेकंड के भीतर 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई। इसके बाद भी करीब एक मिनट तक रुक-रुककर गोलियां चलने की आवाजें रिकॉर्ड हुईं।

End of Feed