Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर हो गए हैं। कश्मीर के आईजीपी ने टाइम्स नेटवर्क से इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुलगाम के रेडवानी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार देर रात इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने कहा कि बाद में मुठभेड़ में शुरू हो गई, जो अंतिम खबर आने तक जारी थी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने दो दहशतगर्दों को किया ढेर
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated May 7, 2024, 02:23 PM IST
कुलगाम के रेडवानी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार देर रात इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
End of Feed
