कोलकाता गोदाम हादसा: पूर्व महापौर का ओएसडी पुलिस हिरासत में, हकीम पर कार्रवाई की मांग तेज; अब तक हो चुकी है 16 की मौत

कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम ढहने के हादसे में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस मामले में पूर्व मेयर फिरहाद हकीम का नाम सामने आने के बाद सियासत तेज हो गई है।

कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से 16 लोगों की मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। इस बीच,कोलकाता के पूर्व महापौर फिरहाद हकीम के तत्कालीन विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) कालीचरण बंदोपाध्याय को गिरफ्तार किए जाने के बाद शुक्रवार को अदालत ने उन्हें चार जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। वहीं, इस हादसे को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति भी गरमा गई है और अब पूर्व महापौर फिरहाद हकीम की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

godown collapses Kolkata

कोलकाता में गोदाम ढहा

अलीपुर अदालत ने अभियोजन पक्ष की दलीलों को स्वीकार करते हुए कालीचरण बंदोपाध्याय को 4 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने उन्हें बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। ये गिरफ्तारी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा विधानसभा में एक व्यक्ति की भूमिका पर सवाल उठाने के कुछ घंटों बाद हुई। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री का इशारा बंदोपाध्याय की ओर था।

End of Feed