कोलकाता के तारातला हादसे में मौत का आंकड़ा पहुंचा नौ, मलबे से जिंदगी बचाने की जंग जारी, अब तक पांच गिरफ्तार

Kolkata Godown Collapse: कोलकाता के तारातला में हुए गोदाम हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। मलबे में अभी भी कुछ और मजदूरों के फंसे होने की आशंका है, जिसके लिए NDRF का बचाव अभियान जारी है।

Kolkata Godown Collapse: दक्षिण कोलकाता के तारातला इलाके (Kolkata Taratala Godown Collapse) में हुआ भीषण गोदाम हादसा अब और दर्दनाक होता जा रहा है। मलबे से शवों के निकलने का सिलसिला जारी है और इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 9 हो चुकी है। वहीं, 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे अभी भी कई मजदूर दबे हो सकते हैं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

Kolkata Taratala Godown Collapse

हादसे के बाद सीएम सुवेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला

इस मामले में कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) ने सख्त रुख अपनाते हुए खुद (Suo Motu) एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने अब तक 5 जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अयान ट्रेडर्स का सुपरवाइजर गुलजार हुसैन, स्ट्रक्चर फैब्रिकेटर कमल सामंतो, जमीन का पट्टाधारक शंभूनाथ बेहरा, लेबर सप्लायर दिवाकर भंडारी और नगर निगम से प्लान पास कराने वाला दलाल अब्दुल हमीद शामिल हैं। मामले की गहराई से जांच के लिए पुलिस विभाग ने एक 6 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो सीधे डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर की देखरेख में रोज की प्रगति रिपोर्ट तैयार करेगा।

End of Feed