Lionel Messi Statue: कोलकाता में मेस्सी की 70 फुट ऊंची प्रतिमा हटाने की नौबत क्यों आई? जानिए पूरा मामला

कोलकाता में दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी की 70 फुट ऊंची प्रतिमा को हटा दिया गया है। इस प्रतिमा का अनावरण पिछले साल दिसंबर में दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की कोलकाता यात्रा के दौरान किया गया था।

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी की 70 फुट ऊंची प्रतिमा को सोमवार को सुरक्षा कारणों से यहां लेक टाउन से हटा दिया गया। हालिया तूफानों के कारण प्रतिमा ढांचागत रूप से अस्थिर हो गई थी।

Lionel Messi

दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी की 70 फुट ऊंची प्रतिमा हटाई गई।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के अनुसार, प्रतिमा को बिना किसी नुकसान के उसके चबूतरे से अलग किया गया और एक ’हाइड्रोलिक क्रेन’ की मदद से ट्रक पर रखा गया। फिलहाल यह प्रतिमा फिलहाल पीडब्ल्यूडी की निगरानी में रहेगी। इसे दोबारा कहां स्थापित किया जाएगा, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, ऐसी अफवाह है कि राज्य सरकार के अंतिम फैसले के बाद इसे रवींद्र सरोवर या इको पार्क में लगाया जा सकता है।

End of Feed