देश

Madhya Pradesh UCC: मध्य प्रदेश में जल्द लागू होगी समान नागरिक संहिता, सीएम मोहन यादव ने जनता से मांगे सुझाव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'मध्यप्रदेश में यूसीसी लागू किया जाएगा, क्योंकि आज धार्मिक-सामाजिक-पारिवारिक रूप से भिन्न-भिन्न मतों की आवश्यकता नहीं है। आज जरूरत यूसीसी की ओर बढ़ने की है।'

Image

मुख्यमंत्री ने कहा, 'मध्यप्रदेश में यूसीसी लागू किया जाएगा (istock)

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि राज्य में जल्द ही समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी।यादव ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय समिति राज्य में यूसीसी लागू करने के लिए धर्मगुरुओं की राय लेगी।

सीएम ने कहा, 'मध्यप्रदेश में यूसीसी लागू किया जाएगा, क्योंकि आज धार्मिक-सामाजिक-पारिवारिक रूप से भिन्न-भिन्न मतों की आवश्यकता नहीं है। आज जरूरत यूसीसी की ओर बढ़ने की है।' उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि जनता भी वेबसाइट पर अपने सुझाव साझा करे।

तीन राज्यों-उत्तराखंड, गुजरात और असम ने UCC अपनाया

यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में चाहे बहनों के तलाक के मामले हों, चाहे पारिवारिक परंपराएं हों,चाहे भिन्न-भिन्न धार्मिक मामले हों,आज वैधानिक और सामाजिक रूप से इनमें भिन्नता की आवश्यकता नहीं है।उन्होंने कहा, 'वर्तमान में हमें समान नागरिक संहिता की ओर बढ़ने की जरूरत है। अभी तीन राज्यों-उत्तराखंड, गुजरात और असम ने इसे अपनाया है। हम भी राज्य में यूसीसी लागू करेंगे।'

'राज्य की भी इच्छा है कि इसे लागू होना चाहिए'

यादव ने कहा कि इसके लिए उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में अलग-अलग विद्वानों को मिलाकर समिति भी बना दी गई है। उन्होंने कहा कि यह समिति विभिन्न जिलों में जाकर सभी धर्मों के लोगों से सुझाव ले रही है। यादव ने कहा, 'समिति की रिपोर्ट तैयार होने के बाद हम चाहेंगे कि मध्यप्रदेश में जल्द से जल्द समान नागरिक संहिता लागू हो जाए। राज्य की भी इच्छा है कि इसे लागू होना चाहिए।'

'मैं जनता से अपील करता हूं कि वह अपने सुझाव जरूर दे'

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनकी सरकार जन-कल्याणकारी कामों को लगातार आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा, 'मध्यप्रदेश उन अनुकूल राज्यों में से एक है, जहां यूसीसी लागू होना चाहिए। यूसीसी को लेकर वेबसाइट भी लॉन्च की गई है। मैं जनता से अपील करता हूं कि वह अपने सुझाव जरूर दे।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज से 3 दिन के बंगाल दौरे पर गृह मंत्री शाह, सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, परियोजनाओं का उद्घाटन भी

आज से 3 दिन के बंगाल दौरे पर गृह मंत्री शाह, सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, परियोजनाओं का उद्घाटन भी

आज की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद में हरी झंडी दिखाएंगे, अमेरिका का ईरान पर ताबड़तोड़ हमला

आज की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद में हरी झंडी दिखाएंगे, अमेरिका का ईरान पर ताबड़तोड़ हमला

'दल-बदल नहीं, भरोसे का संकट', INDI गठबंधन के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा-अपने कर्मों से बिखर रहा यह ब्लॉक

'दल-बदल नहीं, भरोसे का संकट', INDI गठबंधन के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा-अपने कर्मों से बिखर रहा यह ब्लॉक

'महाप्रभु ने हर दुख से उबारा, मैं उनकी बेटी हूं', भगवान जगन्नाथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भावुक लेख

'महाप्रभु ने हर दुख से उबारा, मैं उनकी बेटी हूं', भगवान जगन्नाथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भावुक लेख

देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, टेंट की लोहे की छड़ गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, टेंट की लोहे की छड़ गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत