कोलकाता के RG Kar Medical Hospital में देर रात हंगामा, तोड़फोड़; इसी अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर हुआ था

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: आरजी कर अस्पताल में एक समूह ने हमला किया। इस घटना के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ और हिंसा का माहौल बन गया। कुछ युवकों ने बैरिकेड तोड़कर आपातकालीन विभाग के गेट को तोड़ दिया और भीतर जाकर जमकर तोड़फोड़ की।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरजी कर अस्पताल में आधी रात को हुई हिंसा
  • प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के मंच पर तोड़फोड़ की, पोस्टर फाड़े, कुर्सियां तोड़ दीं गई
  • कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने मीडिया पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता के आराजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में बुधवार रात को महिलाओं की ओर से अभियान चलाया गया। इसी दौरान आरजी कर अस्पताल में एक समूह ने हमला किया। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे जब शहर में नागरिक समाज के सदस्यों द्वारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हो रहा था, आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पर हमला हुआ। 100 लोगों की उग्र भीड़ आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में घुस गई, प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के मंच पर तोड़फोड़ की, पोस्टर फाड़े, कुर्सियां तोड़ दीं। फिर भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को गिरा दिया और पलट दिया। बाद में, वे आपातकालीन विभाग में घुस गए, खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए, नर्सिंग स्टेशन में तोड़फोड़ की, बिस्तरों और वार्डों को नुकसान पहुंचाया। यहां तक कि पंखे, लाइटें और अन्य उपकरण भी नहीं बख्शे गए।

Kolkata Doctor Rape-Murder Case

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पर हमला

पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दागे आंसू गैस के गोले

घंटों तक भीड़ अस्पताल में उत्पात मचाती रही। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बाद में पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। लेकिन सवाल यह है कि यह भीड़ कौन थी? क्या वे किसी राजनीतिक दल से जुड़े थे या नहीं। कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। उत्तर संभाग के उपायुक्त अभिषेक गुप्ता और मणिकटला पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी देबाशीष दत्ता घायल हो गए हैं। अस्पताल के आसपास भीड़ अभी भी जमी हुई है। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

End of Feed