प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (14 मार्च ) को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। हालांकि, इससे पहले कोलकाता में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। बंगाल सरकार के मंत्री शशि पांजा के आवास पर पत्थरबाजी हुई है।
कोलकाता में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई।
बीजेपी दावा कर रही है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की रैली में जा रहे उनके वाहनों पर पत्थर फेंके, जिसमें कई BJP कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।
शशि पांजा ने क्या कहा?
वहीं, पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी समर्थकों पर हमला किया और उनके आवास पर पत्थर फेंके।
इस झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, उनके हाथ, पैर और सिर पर चोटें आईं। पांजा ने कहा, “मुझ पर ईंट से हमला किया गया। उन्होंने 'भाजपा का बहिष्कार करो' का बैनर देखा, उसे फाड़ दिया, तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर हमला किया और पत्थरबाजी की।”
उन्होंने भाजपा की कड़ी निंदा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि झड़प में 50 से अधिक टीएमसी कार्यकर्ता घायल हुए हैं। 50 से अधिक टीएमसी कार्यकर्ता घायल हुए हैं। मुझ पर एक बड़ा पत्थर फेंका गया, जिसके कारण मुझे अंदर धकेल दिया गया। भाजपा के लोग गुंडे हैं। ये लोग हत्यारे हैं। पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। आज कोलकाता में जिस तरह की गुंडागर्दी हुई है, वह अभूतपूर्व है; बंगाल में ऐसी अराजकता कभी नहीं होती। ये लोग हत्यारे हैं।”
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी का संबोधन
बता दें कि पीएम मोदी बंगाल में 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। पीएम मोदी बंगाल को जिन परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं उनमें सड़क, रेलवे, बंदरगाह और जहाजरानी से जुड़े कई अहम काम शामिल हैं।
इन प्रोजेक्ट का उद्देश्य बंगाल और पूर्वी भारत में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को गति देना है। बंगाल के लोगों के लिए चुनाव से पहले इसे केंद्र सरकार की तरफ से बड़ी सौगात माना जा रहा है।
