कौन हैं गीता की तुलना जेहाद से करने वाले शिवराज पाटिल, कपड़े बदलने को लेकर हो चुकी है किरकिरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 01:05 PM IST

Shivraj Patil : शिवराज पाटिल की गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में होती है। महाराष्ट्र से आने वाले शिवराज मराठवाड़ा के लातूर से सांसद रह चुके हैं। लातूर ग्रामीण सीट से वह 1973 से 1980 तक विधायक रहे। 1980 के बाद वह लातूर संसदीय सीट से चुनाव जीतकर कई बार लोकसभा पहुंचे।

KEY HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल ने गीता की तुलना जेहाद से की है
  • अपने इस बयान के बाद पाटिल भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर हैं
  • अपने कपड़ों को लेकर पहले भी विवादों में चुके हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

Shivraj Patil : देश के पूर्व गृह मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल अपने बयान को लेकर विवाद में आ गए हैं। दरअसल, गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने धार्मिक ग्रंथ गीता की तुलना जेहाद से की। इस बयान के बाद साधु-संन्यासी एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता उन पर हमलावर हैं। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस के नेता ने देश की सनातन संस्कृति को चोट पहुंचाने के लिए जानबूझकर यह बयान दिया है। बयान पर घिरने के बाद पाटिल ने इतना जरूर कहा है कि उनका यह बयान महाभारत के दुर्योधन के लिए था लेकिन वह अपने जेहाद वाले बयान पर कायम हैं। वहीं, अपने इस नेता के विवादित बयान पर कांग्रेस की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है।

shivraj Patil

शिवराज पाटिल देश के गृह मंत्री रह चुके हैं।

बार-बार कपड़े बदलने पर उठे थे सवाल

ऐसा पहली बार नहीं है जब देश के पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल विवादों में आए हैं। वह पहले भी अपने पहनावे को लेकर सवालों के घेरे में आ चुके हैं। साल 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमले के समय पाटिल देश के गृह मंत्री थे। आतंकवादियों से जब सुरक्षाकर्मी लोहा ले रहे थे और उनकी गोलियों का सामना कर रहे थे तो इस मुश्किल घड़ी में पाटिल को बार-बार अपने कपड़े बदलते हुए पाया गया। वह सुरक्षा को लेकर होने वाली बैठकों में देरी से पहुंचते थे। एक बैठक के बाद दूसरी बैठक में वह कपड़े बदलकर पहुंचते थे।

End of Feed